गरीब और सहाय को विधिक सेवाओं के प्रति जागरुक किया जायेगा – न्यायाधीश पुरोहित

0
2397

विधिक सेवा सप्ताह शुरू, विधिक चेतना रैली का आयोजन

चूरू। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश योगेन्द्र कुमार पुरोहित ने कहा है समाज के गरीब और सहाय को विधिक सेवाओं के प्रति जागरुक करना विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य है। जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविवार को एडीआर सेन्टर में रालसा के निर्देशानुसार 5 से 12 नवम्बर तक जिले में आयोजित ‘‘विधिक सेवा सप्ताह’’ के शुभारंभ समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विधिक चेतना के अभाव में जिले में कोई भी व्यक्ति गरीब व असहाय महसूस न करे, इसी अवधारणा के अनुरूप जिला विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन कर जरूरतमंदों एवं पीड़ितों को जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरुकता का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत प्राधिकरण पीड़ित व्यक्ति को समय पर आर्थिक सहायता मुहैया करवाकर पीड़ित को सम्बल प्रदान करता है। समारोह में जिला कलक्टर ललित कुमार गुप्ता ने राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आम व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होना आवश्यक है। ताकि वे योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठा सके। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्राी ग्राम स्वच्छता कार्यक्रम, भामाशाह योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, मुख्यमंत्राी राजश्री योजना, राजस्थान आजीविका कौशल विकास कार्यक्रम एवं सीएम-181 की जानकारी देते हुए कहा कि जागरुकता ही लाभ उठाने के लिए व्यक्ति को प्रेरित करती है। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक हुकूमसिंह ने कहा कि न्यायिक प्रणाली में सम्पर्क, संरक्षण व सेवा का शामिल होना हमारी भारतीय संस्कृति की विलक्षण बात है। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कत्र्तव्यों के प्रति भी संवेदनशील होना आवश्यक है। समारोह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव राजेश कुमार दड़िया ने कहा कि जिले में आम व खास व्यक्ति को विधिक सेवा के प्रति जागरुक करने के लिए विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधिक चेतना का अभाव व्यक्ति को डरावना बना देता है इसलिए गरीब व असहाय को निःशुल्क न्याय प्राप्त करने के लिए जागरुक किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिले में ‘‘बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओं’’ अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर समाज में जागरुकता पैदा करने के कारगर प्रयास किये जा रहे है। समारोह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार पुरोहित, जिला कलक्टर ललित कुमार गुप्ता एवं पूर्णकालिक सचिव राजेश कुमार दड़िया ने ‘‘विधिक सेवा सप्ताह’’ एवं ‘‘बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओं’’ अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर एडीआर सेन्टर से इन्द्रमणी पार्क तक आयोजित ‘‘विधिक चेतना रैली’’ को हरी झण्डी दिखाकर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने रवाना किया। रैली में स्काउट्स व गाइड्स ने हाथों में पोस्टर्स, बैनर्स एवं नारों के जरिये विधिक सेवाओं के प्रति जागरुक होने का संदेश दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में 5 से 12 नवम्बर तक आयोजित विधिक सेवा सप्ताह के दौरान आमजन को विधिक सेवाओं की जानकारी के साथ सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। समारोह में एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति ने ‘‘मूंछा को आंटो’’ कविता प्रस्तुत कर विधिक ज्ञान हासिल करने का प्रेरणात्मक संदेश दियज्ञं समारोह में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (चूरू) साहबराम मोट्यारा, अजय कुमार भोजक (सुजानगढ), राजेश कुमार (राजगढ), जगदीश ज्याणी (रतनगढ), मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (चूरू) बलदेव राज बेनीवाल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश चैधरी (रतनगढ), अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्याम कुमार व्यास (सुजानगढ), न्यायिक मजिस्ट्रेट (चूरू) श्रीमती महेश्वरी बरोड़, कृष्ण कान्त (तारानगर), अजीत सिंह (सुजानगढ), वरिष्ठ अधिवक्ता बीरबल सिंह लाम्बा, सहायक निदेशक नरेश बारोठिया, परिवार कल्याण समिति सदस्य संतोष मासूम, मोहनलाल शर्मा, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती संतोष परिहार, रामेश्वर प्रजापत, विधिक चेतना समिति के सदस्य बजरंगलाल शर्मा, योगेश शर्मा, मनोज गहलोत, रिटेनर अधिवक्ता सांवरमल स्वामी, पैनल अधिवक्ता श्यामलाल सैनी सहित न्यायिक सेवा के अधिकारी एवं आम नागरिक उपस्थित थे। समारोह का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता बजरंगलाल शर्मा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here